फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

 इनामी रूपक गिरफ्तार

Sun, 26 Jun 2016 11:55 PM IST
Kushinagar 
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया पुलिस ने शनिवार की देर रात रोडवेज बस परिसर में घेराबंदी कर जिला बदर और ढाई हजार के इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर लिया। बदमाश के पास से 315 बोर का देशी तमंचा, दो जिंदा कारतूस और एक बाइक बरामद की गई। 
विज्ञापन


एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि शनिवार को रात करीब साढ़े दस बजे जानकारी मिली कि रोडवेज परिसर में ईनामी मौजूद है। इसके बाद रोडवेज परिसर की घेरेबंदी कर ली गई। छानबीन के दौरान पडरौना कोतवाली के गांव भिसवा सरकारी निवासी 2500 रुपये का इनामी रूपक राय पुत्र शंभू राय को पकड़ लिया गया। पकड़ा गया आरोपी किसी वारदात को अंजाम देने के लिए परिसर में घूम रहा था। इसका जिला अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों, कर्मचारियों और जनता में आतंक है। आरोपी पडरौना कोतवाली में पंजीकृत केस में लंबे समय से वांक्षित चल रहा था।

एसपी की तरफ से इसके गिरफ्तारी के लिए 2500 रुपये के ईनाम की घोषणा भी की गयी थी। वहीं डीएम की ओर से इसे 27 मई को जिला बदर करने का आदेश भी जारी किया गया था। इसके बावजूद आरोपी  बेखौफ होकर जिले के अंदर ही घूम रहा था। पकड़े गए आरोपी पडरौना कोतवाली में 12 गंभीर धाराओं में केस दर्ज हैं। इसके अलावा थाना कसया में तीन और कोतवाली देवरिया में दो मामलों में केस दर्ज है। पकड़े गए इनामी को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें