फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बुजुर्ग दंपति के शव झाड़ी में मिले

Mon, 20 Mar 2017 11:17 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
अपराध्‍ा - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
खड्डा/छितौनी।
विज्ञापन

हनुमानगंज थाना क्षेत्र के पनियहवा रेलवे स्टेशन के पास झाड़ी में सोमवार की सुबह बुजुर्ग दंपति के शव मिलने से सनसनी फैल गई। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सोमली गांव के रहने वाले ये बुजुर्ग रविवार को घर से निकले थे। शव के पास से मिले जहरीला पदार्थ के आधार पर पुलिस छानबीन कर रही है। 
सोमवार की सुबह पनियहवा रेलवे स्टेशन की बाईं तरफ लगभग 50 मीटर दूर झाड़ी में महिला और पुरुष का शव देखकर लोगों ने शोर मचाया। मौके पर जुटी भीड़ के अनुसार ये बुजुर्ग दंपति रविवार को पनियहवा चौराहे पर देखे गए थे। पुरुष को दिखाई नहीं दे रहा था, महिला उसका हाथ पकड़कर चल रही थी। झाड़ी में शव पड़े होने पर लोग तरह-तरह की आशंका जता रहे थे। दो शवों की सूचना मिलने पर हनुमानगंज पुलिस ने पहुंचकर मौके की छानबीन की। यहां से पुलिस को एक मोबाइल सेट मिला, जिसका बैट्री निकली थी और बगल में सिमकार्ड पड़ा था। पुलिस कर्मियों ने इस सिमकार्ड को दूसरे फोन में लगाकर चालू किया तो उसमें मिले नंबरों पर बातचीत के जरिए शव की शिनाख्त हुई। सोमली (बड़का टोला) निवासी 70 वर्षीय शिवशंकर पांडेय अपनी पत्नी 65 वर्षीया देइला देवी के साथ रविवार को घर से निकले थे। पुलिस ने चौकीदार की सूचना के आधार पर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

एसओ हनुमानगंज अजय सिंह का कहना है कि मौके से जहरीला पदार्थ मिला है। घरवालों को बुलाया गया है, उनसे पूछताछ के बाद ही सही स्थिति का पता चल पाएगा। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें