फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब जिला पंचायत अध्यक्ष का टेप वायरल

Mon, 01 Aug 2016 11:24 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
फोन
विज्ञापन
पडरौना। रामकोला के सपा विधायक के पुत्र और जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा की तरफ से मंत्री राधेश्याम सिंह को मां की गाली देने का एक नया ऑडियो टेप वायरल हुआ है। सात मिनट 16 सेकेंड के इस नए टेप में हरीश किसी कोटेदार के प्रकरण पर राधेश्याम सिंह को धारा प्रवाह मां की गाली दे रहे हैं। तीन दिन पहले राधेश्याम सिंह की तरफ से जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी को गाली देते हुए ऑडियो रिकार्डिंग वायरल होने के बाद सोमवार को आए इस नए टेप से जिले में हंगामा मचा हुआ है।
विज्ञापन

बीते शुक्रवार को चिकित्सा शिक्षा एवं कृषि राज्य मंत्री राधेश्याम सिंह और जिला पंचायत के अपर मुख्य अधिकारी उमेश पटेल के बीच मोबाइल पर हुए वार्तालाप का ऑडियो टेप वायरल हुआ था। एक मिनट 12 सेकेंड के इस टेप में मंत्री ने एएमओ को 13 गालियां दी थीं। इस टेप में मंत्री ने रामकोला के सपा विधायक डॉक्टर पूर्णमासी देहाती और उनके पुत्र तथा जिला पंचायत अध्यक्ष हरीश राणा का भी उल्लेख किया है। यह पूरा मामला अब मुख्यमंत्री तक पहुंच चुका है। इसी बीच सोमवार की सुबह एक और ऑडियो टेप वायरल हुआ। सात मिनट 16 सेकेंड का यह ऑडियो टेप हरीश राणा और खड्डा विधानसभा क्षेत्र के किसी कार्यकर्ता के बीच हुई बातचीत का है। इसमें किसी अनुसूचित जाति के कोटेदार की दुकान को लेकर हरीश ने राधेश्याम सिंह को धारा प्रवाह मां की गाली दी है। बातचीत के दौरान हरीश ने राधेश्याम सिंह के लिए कई बार अपशब्दों का प्रयोग किया। इस ऑडियो टेप में हरीश को यह भी कहते सुना जा सकता है कि वे लोग किसी की कृपा से विधायक और प्रमुख नहीं बने हैं। हरीश कह रहे हैं जिला में जवन ...(गाली के साथ राज्यमंत्री के नाम का उच्चारण)....चाही ऊहे होई। सुबह से ह्वाट्सएप पर यह टेप खूब शेयर किया जा रहा है। तीन दिन पहले आए ऑडियो टेप के बाद अब इस नए टेप को भी खूब सुना जा रहा है। बताया जा रहा है कि यह ऑडियो टेप करीब एक साल पुराना है क्योंकि इसमें हरीश को सामने वाला व्यक्ति लगातार प्रमुख जी..प्रमुख जी कहकर संबोधित कर रहा है।


कोट
इस तरह के ऑडियो टेप के वायरल होने की बात मेरे भी संज्ञान में आई है। मंगलवार को मेरे परिवार का कोई सदस्य एसपी से मिलकर मुकदमा दर्ज करने के लिए तहरीर देगा। वैसे एसपी को चाहिए कि जिस तरह से उन्होंने अपर मुख्य अधिकारी से तहरीर लेकर कार्रवाई शुरू की है वैसे ही मेरे घरवालों से भी तहरीर मांगकर कार्रवाई करें।
विज्ञापन

-राधेश्याम सिंह, राज्यमंत्री कृषि एवं चिकित्सा शिक्षा। 


यह ऑडियो टेप हमने सुना है, इसे कहीं से बनवाया गया है। अगर यह सही है तो इसे अब तक सामने क्यों नहीं लाया गया। राज्यमंत्री का टेप वायरल होने के बाद पूरे मामले से लोगों का ध्यान हटाने और कार्रवाई से बचने के लिए दूसरा टेप जानबूझकर जारी किया गया है। 
विज्ञापन

-हरीश राणा, अध्यक्ष जिला पंचायत, कुशीनगर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें