फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध हालात में जलने से नवविवाहिता की मौत

Sun, 12 Jun 2016 11:31 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
नव‌व‌िवा‌ह‌िता की माैत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
हाटा। कोतवाली क्षेत्र के सहबाजपुर गांव में रविवार को सुबह एक नव विवाहिता की संदिग्ध हालात में जलने से मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंचे मृतका के मायके वालों ने ससुराल पक्ष के लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाकर थाने में तहरीर दी। पुलिस ने मृतका के पिता की तहरीर पर पति, ससुर, जेठ सहित आठ लोगों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने पति और जेठ को गिरफ्तार भी किया है। 
विज्ञापन
देवरिया जनपद के रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के बृंदावन गांव के रहने वाले बनारसी पटेल ने अपनी पुत्री संध्या की शादी हाटा कोतवाली क्षेत्र के सहबाजपुर गांव के रहने वाले चंद्रभान के छोटे पुत्र रंजीत के साथ 28 अप्रैल 2016 को की थी। शादी के बाद ही संध्या मायके से विदा होकर अपने ससुराल सहबाजपुर आ गई थी। रविवार की सुबह संध्या घर में जल गई। परिवार के लोेग एक एंबुलेंस बुलाकर उसे अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन

घटना की सूचना मिलने पर संध्या के मायके वाले पहुंच गए और पुलिस को सूचना दी। जिस पर पुलिस तुरंत हरकत में आई और एंबुलेंस में रखे शव को थाने पर रखवाया। 
संध्या के पिता ने आरोप लगाया कि उनकी बेटी को ससुराल पक्ष के लोगों ने दहेज के लिए जलाकर मार दिया है। पिता की तहरीर पर पुलिस ने मृतका के पति, ससुर दो जेठ, दो जेठानी और गांव के दो अन्य लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।   इस संबंध में कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि मृतका के पिता की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पति और एक जेठ को गिरफ्तार भी किया जा चुका है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें