हाटा। उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री राधेश्याम सिंह के काफिले के साथ चल रही चार गाड़ियां मंगलवार की शाम को हाटा के पास आपस में टकरा र्गइं। इस घटना में गाड़ियां तो क्षतिग्रस्त हो गईं, लेकिन उनमें बैठे सभी लोग सुरक्षित बच गए।
मंगलवार की शाम को राज्यमंत्री एक कार्यक्रम से लौटकर हाटा आ रहे थे। उनके काफि ले में स्कॉट के अलावा समर्थकों की भी गाड़ियां चल रही थीं। काफि ला पिपराइच मोड़ के पास पहुंचा ही था कि ओवरटेक करने की कोशिश में चार गाड़ियां आपस में टकराकर क्षतिग्रस्त हो गईं।
इस घटना की वजह से मौके पर अफरातफरी मच गई। हालांकि इस किसी को चोट नहीं आई।