थाना क्षेत्र में सोमवार रात दो अलग-अलग लूट की घटनाओं में बदमाशों ने बाइक, मोबाइल और नगदी लूट ली। पूरी रात पुलिस बदमाशों को खोजती रही मगर बदमाश उनके हत्थे नहीं चढ़ सके।
ग्राम बनारपुर प्रधान हरिशंकर राठौर पुत्र सूबेदार सोमवार की रात्रि 11 बजे गांव से फफूंद आ रहे थे। जैसे ही प्रधान अपनी बाइक से कस्बे के सरकारी अस्पताल के पास पहुंचे, उसी समय दो बाइकों पर चार नकाब पोश बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। एक बदमाश ने प्रधान की बाइक में लात मार कर जमीन पर गिरा दिया। इसी बीच बदमाशों ने अपनी मोटर साइकिल से उतर कर प्रधान पर कट्टा की बटों से हमला कर दिया। मौका पाकर प्रधान भागकर अस्पताल होते हुये पास स्थित मोहल्ला कटरा मडैंया पहुंचकर अपनी जान बचाई। घटना में बदमाशों ने मारापीट के दौरान प्रधान की बाइक व मोबाइल लूटकर खिसक गए।
दूसरी घटना ग्राम माखनपुर निवासी रामबहादुर पुत्र दयाराम व प्रताप सिंह पुत्र श्रीकृष्ण मोटर साइकिल से रात्रि 8 बजे कस्बे से अपने गांव माखनपुर जा रहे थे। जैसे ही वह बाबरपुर मार्ग पर स्थित देवी मन्दिर के पास से पहुंचे। दो बाइकों पर सवार चार बदमाशों ने उनका आगे से रास्ता रोक लिया और तमंचे की वटों से उनकी पिटाई लहूलुहान कर दिया। बदमाशों की पिटाई से राम बहादुर व प्रताप सिंह बेहोश हो गए। बदमाशों ने उनकी जेब में रखे चार हजार रुपये, मोबाइल और मोटर बाइक लूट कर फरार हो गये। एक ही रात में बदमाशों ने दो स्थानों पर लूट पाट कर क्षेत्र में दहशत फैला दी है। जब थाना पुलिस को लूट की घटना की जानकारी दी गई। पुलिस ने सारी रात बदमाशों की तलाश की लेकिन उनका दूर-दूर तक पता नहीं चल सका।