पिपरा कनक। पटहेरवा थाना क्षेत्र के एक गांव में प्रेमिका से मिलने पहुंचा प्रेमी तो भाग गया, लेकिन गांव वालों ने उसके दोस्त को पकड़ लिया। सूचना पर पहुंची डायल 100 नंबर की टीम ने युवक को हिरासत में लेकर समऊर पुलिस चौकी को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।
रविवार की शाम को प्रेमिका से मिलने बिहार के कटेया थाना क्षेत्र के रहने वाले दो युवक बाइक से पहुंचे। गांव के पश्चिम गन्ने की खेत में दोनों मौजूद थे। जबकि दूसरा युवक बाइक के साथ कुछ दूर पर मौजूद था।
काफी देर होने के कारण प्रेमिका के घर वालों ने खोजबीन शुरु किया तब गांव के कुछ युवकों ने बाइक के साथ खडे़ युवक को पकड़ कर सख्ती से पूछताछ किया तो उसने गन्ने के खेत में युवक-युवती के होने की जानकारी दी। युवकों ने गन्ने के खेत में तलाश की तो युवती मिली, जबकि युवक भाग निकला। बाद में पहुंची पुलिस पकड़े गए युवक को थाने ले गई। थानाध्यक्ष पटहेरवा संजय मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जाएगी।