फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्यूरो/अमर उजाला, पथरी
विज्ञापन

भट्टीपुर में हरिद्वार-लक्सर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक पर सवार एक युवक की मौके पर मौत हो गई। जबकि दो युवक घायल हो गए। इनमें से एक युवक की गंभीर हालत को देखते हुए उसे 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल में पहुंचाया गया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि सोमवार की सुबह एक बाइक पर सवार तीन युवक फैक्ट्री में ड्यूटी के लिए जा रहे थे। भट्टीपुर में युवकों की बाइक में किसी अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटनास्थल पर नवीन (20) पुत्र धर्म सिंह निवासी प्रतापपुर कोतवाली लक्सर की मौत हो गई। इसी गांव के राजेश पुत्र दल सिंह व रवि पुत्र राजकुमार घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल राजेश को 108 एंबुलेंस से जिला अस्पताल पहुंचाया गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। वहीं, आरोपी चालक वाहन समेत फरार होेेेेेेेे गया। फेरुपुर चौकी प्रभारी देवेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि बाइक सवार युवकों के पास से हेलमेट नहीं मिला है। लेकिन तहरीर मिलेगी तो कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें