फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइवे पर पांच गाड़ियों में टक्कर, तीन घायल

Wed, 13 Jan 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
तुर्कपट्टी। जोकवा बाजार ओवरब्रिज के पास घने कोहरे और खराब ट्रॉली के नहीं हटाए जाने के कारण एक घंटे के अंतराल में तीन जगह हादसे हुए।
विज्ञापन


पांच गाड़ियां क्षतिग्रस्त हो गई। एक ट्रक चालक सहित तीन लोग घायल हो गए। इस कारण करीब तीन घंटे तक हाइवे का एक लेन जाम रहा।

मंगलवार की शाम हाइवे की उत्तर दिशा के लेन पर मधुरिया पुलिस चौकी के पास देर शाम एक ट्रॉली खराब हो गई थी। ट्रैक्टर चालक ट्रॉली छोड़कर चला गया था।

बुधवार को भोर में उसी लेन में कसया की ओर से आ रहा एक ट्रक घने कोहरे के कारण टकरा गया। इस टक्कर में ट्रक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

दुर्घटना में एटा जिले के ट्रक ड्राइवर युगांधर गंभीर रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद लेन बाधित हो गया और कसया की ओर से आ रही गाड़ियां पुन: उसी लेन से घूमकर दक्षिणी लेन से जाने लगीं।

इससे गाड़ियों की लंबी कतार लग गईं। इसी दौरान सामने से आ रहे ट्रक ने एक दूसरे ट्रक को और फिर दूसरे ट्रक को एक और ट्रक ने टक्कर मार दी। एक ट्रक डिवाइडर पर चढ़ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दुर्घटना में भी दो लोग घायल हो गए। सभी घायलों को स्थानीय लोगों ने मेडिकल कॉलेज भेजा। लगातार ट्रकों की टक्कर से उतरी लेन करीब तीन घंटे तक बाधित रहा। सुबह आठ बजे पहुंचे कर्मचारियों ने क्रेन की मदद से ट्रकों को हटाया। उसके बाद आवागमन सामान्य हो सका।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें