दुर्घटना में सिर कटकर सड़क पर लुढ़कने लगा।
हाटा। सुबुधिया गांव के सामने बुधवार की सुबह फोरलेन हाइवे पर हुए सड़क हादसे में साइकिल सवार पति-पत्नी की मौत हो गई। साइकिल को ठोकर मारने वाला चालक चार पहिया वाहन के साथ मौके से भाग गया।
हाटा कोतवाली के गांव बंधू टोला के रहने वाले 50 वर्षीय सागर प्रजापति पत्नी लालमती देवी के साथ साइकिल पर सवार होकर किसी काम से अपने रिश्तेदार के घर जा रहे थे। ये लोग अभी अहिरौली थाना क्षेत्र के सुबुधिया गांव के सामने पहुंचे ही थे कि पीछे से आ रहे चार पहिया वाहन ने साइकिल में ठोकर मार दिया। इससे लालमती देवी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सागर प्रजापति गंभीर रूप से घायल हो गए। ठोकर मारने के बाद चालक चार पहिया वाहन के साथ बगैर रुके ही वहां भाग गया। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। लोगों की मदद से गंभीर रूप से घायल सागर को हाटा सीएचसी पर पहुंचा गया। जहां से डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। उन्हें लेकर लोग गोरखपुर जा ही रहे थे कि सुकरौली के पास उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलने पर पहुंची अहिरौली बाजार की पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।