फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी की हत्या के आरोपी को जेल

Mon, 29 Feb 2016 12:03 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
शनिवार को ईंट भट्ठे के किनारे मिले महिला के शव के मामले में पुलिस ने घटना का पर्दाफाश करने का दावा किया है। महिला की हत्या नशे में धुत उसके पति ने ही की थी। हत्या का केस दर्ज करने के बाद आरोपी पति को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

शनिवार को तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के पनसरवा गांव के एक ईंट भट्ठे के करीब सरसों के खेत में गुरवलिया बाजार के रहने वाले विंध्याचल मुसहर की पत्नी लक्ष्मी का शव मिला था। इसकी सूचना मिलने पर एएसपी लाल साहब, सीओ सदर शशिशेखर सिंह, एसओ अनिल कुमार दुबे मयफ ोर्स पहुंचे थे।
बाद में वहां डॉग स्क्वॉयड को भी बुलाया गया। पुलिस ने संदेह के आधार पर लक्ष्मी के पति को हिरासत में लेकर थाने में ड़ी पूछताछ की। पुलिस के अनुसार पति और पत्नी एक ही ईंट भट्ठे पर मजदूरी करते थे।
विज्ञापन

शुक्रवार को मजदूरी के रुपये के लेन-देन को लेकर दोनों में काफ ी झगड़ा हुआ था। शराब के नशे में धुत पति ने देर शाम ईंट से पत्नी के सिर पर वार कर दिया, इससे उसकी मौत हो गई।
खून के निशान पति के कपड़ों पर भी पाए गए। इस संबंध में एसओ अनिल कुमार दुबे का कहना था कि पति ने ही अपनी पत्नी की हत्या की है। आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। उसे जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें