रामकोला। थानाक्षेत्र के परोरहा डम्मर छपरा में बृहस्पतिवार को चोरों ने दिनदहाड़े एक घर का ताला तोड़कर कीमती कपड़े और नकदी चुरा लिया। पीड़ित परिवार ने थाने में तहरीर दे दी गई है।
गांव के ध्रुव शर्मा का घर सड़क के किनारे है। बृहस्पतिवार की सुबह उनकी पत्नी खेत में गई थीं, जबकि ध्रुव शर्मा घर में ताला बंदकर रामकोला स्थित अपनी दुकान पर चले गए।
दिन के लगभग एक चोरों ने घर का ताला तोड़कर कपड़े और नकदी चुरा लिया। परिवार के लोग पहुंचे तो ताला टूटा हुआ था और सामान गायब थे।
ध्रुव के मुताबिक घर में बीस हजार रुपये नकद रखे हुए थे, जो चोरी हो गए। उन्होंने थाने में तहरीर दी। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कमला यादव ने अनभिज्ञता जताई। उन्होंने कहा कि यदि चोरी हुई तो केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।