फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध की मौत

Mon, 14 Mar 2016 11:32 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
रामकोला स्टेशन पर ट्रेन की चपेट में आने से वीरेन्द्र की मौत पर रोते परिवार के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
रामकोला। सोमवार की सुबह पैसेंजर ट्रेन में सवार होते वक्त फिसल जाने से बरवा बाजार के खुर्द टोले के रहने वाले एक वृद्ध घायल हो गए। आनन-फानन में उन्हें रामकोला सीएचसी ले जाया गया।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बरवा बाजार के खुर्द टोला निवासी वीरेंद्र प्रसाद को इलाज कराने के सिलसिले में गोरखपुर जाना था। वह सोमवार को सुबह करीब सवा सात बजे गोरखपुर जाने के लिए छपरा-गोरखपुर जाने वाली सवारी गाड़ी पकड़ने के लिए रामकोला स्टेशन पहुंचे।

चढ़ने के दौरान ट्रेन चल दी। इस बीच हड़बड़ी में उनका पैर फिसल गया और वह ट्रेन की चपेट में आ गए। ट्रेन की चपेट में आने से उनका शरीर दो भागों में बंट गया। आनन-फानन में स्टेशन पर मौजूद कुछ लोग उन्हें किसी तरह से रामकोला सीएचसी ले गए।
विज्ञापन


जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी मिलने पर रामकोला थाने की पुलिस अस्पताल पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, ट्रेन से कटने की सूचना जब परिवार के लोगों को मिली तो वह रोते बिलखते रामकोला सीएचसी पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें