फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्हाट्सएप की पोस्ट पर प्रदर्शन, सड़क जाम

Mon, 14 Mar 2016 11:32 PM IST
ब्यूरो/बिजुआ (लखीमपुर खीरी)।
विज्ञापन
झगड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एक युवक ने लिख दिया था पाकिस्तान जिंदाबाद 
विज्ञापन

पड़रियातुला में दुुकानें कर जताया विरोध, शवयात्रा निकाली
व्हाट्सएप के ग्रुप पर ‘पाकिस्तान जिंदाबाद’ पोस्ट किए जाने के बाद सोमवार को पड़रियातुला में लोगों ने बाजार बंद कर प्रदर्शन किया। कुछ युवकों ने नारा लिखने वाले निघासन इलाके के रकेहटी गांव के युवक से बात की और उस बहस को भीे रिकार्ड कर वायरल कर दिया। मामला रविवार का है। रविवार को कुछ लोग मुकदमा लिखाने एसपी के पास गए थे। तवज्जो न दिए जाने पर इन लोगों ने सोमवार सुबह पड़रियातुल में दुकानें बंद कर रोड जाम कर दी। आरोपी युवक की सांकेतिक शवयात्रा भी निकाली। दो घंटे बाद एसडीएम और सीओ ने आरोपी की गिरफ्तारी का आश्वासन देकर जाम खुलवाया। आरोपी युवक के खिलाफ भीरा थाने में धारा 153बी के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। 
विज्ञापन

निघासन के विनीत राय के ‘मस्तमजा’ ग्रुप से जुड़े रकेहटी गांव के युवक पर आरोप है कि उसने व्हाट्सएप पर पाकिस्तान जिंदाबाद पोस्ट किया। जब पड़रियातुला के अजय गुप्ता ने उस युवक के नंबर पर फोन कर उससे नाम पूछा तो उसने अपना नाम शमीम बताया। अजय एवं कथित शमीम के बीच बहस भी हुई। इस बात की जानकारी मिलने पर पड़रियातुला निवासी अजय गुप्ता के साथ ही दीपक पांडेय और दिनेश मंडल ग्रुप का स्क्रीन शॉट एवं बातचीत का ऑडियो लेकर एसपी से मिलने पहुंचे। दीपक का आरोप है कि वहां पर जब एसपी से कोई ठोस आश्वासन न मिला तो उन्होंने आईजी लखनऊ से बात की। सुबह तक मामले में मुकदमा न लिखे जाने पर पड़रियातुला के व्यापार मंडल ने तत्काल बैठक कर दीपक पांडेय के समर्थन में दुुकानें बंद कर जाम की घोषणा कर दी। बाद में करीब 10 बजे युवाओं ने आरोपी कथित शमीम की सांकेतिक अर्थी निकालने के साथ ही रोड जाम कर दिया। जाम एवं हंगामे की सूचना पर पहुंचे भीरा एसओ ने दीपक की एसपी खीरी से फोन पर बात कराई लेकिन प्रदर्शनकारियों ने घोषणा की कि जब तक शमीम की गिरफ्तारी नहीं होगी, जाम नही खुलेगा। करीब दो घंटे चले हंगामे के बाद जब हालात बिगड़ने लगे, तब कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई। बाद में सीओ गोला अवनीश्वरचंद्र श्रीवास्तव एवं एसडीएम गोला विनोद गुप्ता ने शाम तक शमीम की गिरफ्तारी का आश्वासन दिया तो जाम खुल सका।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें