फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में मारपीट, 13 घायल

Fri, 01 Jan 2016 12:19 AM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कुबेरस्थान। थानाक्षेत्र के पचरुखिया गांव में सुबह करीब साढ़े आठ बजे दीवार के बगल में मिट्टी रखने को लेकर दो पक्षों के लोग आपस में भिड़ गए। दोनों पक्ष ने एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाया।
विज्ञापन

इसमें लगभग 13 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांववालों के मुताबिक दोनों पक्ष में पुरानी रंजिश है। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स तैनात की गई है।
कुबेरस्थान थानाक्षेत्र के पचरुखिया गांव के निवासी केशव गुप्ता की मकान की दीवार से सटे अपनी जमीन पर सद्दाम की ओर से मिट्टी डाला जा रहा था।
इसका केशव विरोध करने लगे। गांववालों के मुताबिक दोनों पक्ष में किसी बात को लेकर पहले से ही रंजिश चल रही है। उसी के चलते सुबह भी कहासुनी होने लगी और बात इतना बिगड़ गया दोनों पक्ष के लोग एक दूसरे पर ईंट-पत्थर चलाने लगे। मारपीट में लक्ष्मी गुप्ता, सूर्य नारायण  रामलक्षन,  बलदेव, गेनिया देवी, सरोज देवी, योगेंद्र, केशव, सद्दाम, अलाउद्दीन, अख्तर, सफदर और नसीम सहित अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

घटना की सूचना पुलिस को मिली तो एसओ प्रमोद त्रिपाठी फोर्स के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को अपनी गाड़ी से सीएचसी भिजवाया।
 वहां प्राथमिक उपचार करने के बाद डॉक्टर ने घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। सीओ सदर शशिशेखर सिंह और नायब तहसीलदार पवन जायसवाल भी मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया।
इस संबंध में एसओ त्रिपाठी का कहना है कि दोनों पक्षों से तहरीर मिल चुकी है, केस दर्जकर दोषी लोगों के खिलाफ  कार्रवाई की जाएगी। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि एहतियात के तौर पर गांव में फोर्स तैनात की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें