फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

80 क्विंटल लहन नष्ट कर आठ पकड़े

Mon, 21 Mar 2016 12:10 AM IST
Kushinagar
विज्ञापन
तुर्कपट्टी क्षेत्र में पुलिस ने ईंट भट्ठे पर छापेमारी कर लहन और कच्ची शराब नष्ट की। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
 होली में कच्ची शराब के अवैध धंधाें पर लगाम लगाने के लिए रविवार को पुलिस ने तुर्कपट्टी और हाटा में छापेमारी की। इस दौरान 80 क्विंटल लहन नष्ट कर आठ लोगों को पकड़ा गया है।
विज्ञापन


तुर्कपट्टी क्षेत्र में पुलिस ने क्षेत्र के अवरवा, सोफीगंज, करमैनी, महुववा कारखाना, बसडीला आदि स्थानों पर स्थित ईंट भट्ठों पर छापे की कार्रवाई की। इस दौरान 30 क्विंटल नष्ट की। इस कार्रवाई में पांच लोगों को हिरासत में लिया गया है।

वहीं पुलिस ने ईंट भट्ठा मालिकों को चेतावनी भी दी कि जिन जगहों पर कच्ची शराब बरामद होगी वहां के भट्ठा मालिकों पर भी मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी। एसओ अनिल कुमार दुबे ने कहा कि होली के दिन तक अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन


वहीं हाटा क्षेत्र में रविवार को दोपहर बाद कच्ची शराब के खिलाफ शुरू हुई कार्रवाई तहत मुजहना और परसौनी स्थित ईट भट्ठों पर छापे की कार्रवाई के दौरान भट्ठों पर पुलिस के पहुंचते ही भगदड़ मच गई।

इस दौरान तीन लोगों को हिरासत में लिया गया। साथ ही 50 क्विंटल लहन नष्ट की गई। कोतवाल अतुल सिंह ने बताया कि हिरासत में लिए गए लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें