फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश

Thu, 25 Feb 2016 11:38 PM IST
kushinagar beauro
विज्ञापन
विज्ञापन
दुदही। दस वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश पर उलाहना लेकर आरोपी के घर पहुंचे लोगों की पिटाई कर दी गई। बच्ची के परिवारवालों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन


तहरीर में बताया गया है कि पडरौना कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की दस वर्षीया बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ विशुनपुरा थानाक्षेत्र स्थित अपनी दादी के घर आई है।

बुधवार को सुबह दस बजे बच्ची अपनी बड़ी बहन के साथ दरवाजे पर बैठी थी। तभी पड़ोस का एक युवक उसके करीब आया और खाना परोसने के लिए अपने घर लेकर चला गया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। उसके शोर मचाने पर बच्ची की बड़ी बहन पहुंची और उसे बचाकर घर लाई।
विज्ञापन


आरोपी वहां से भाग गया। बच्ची के पिता ने बृहस्पतिवार को थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को सुबह जब युवक के बारे में शिकायत करने उसके घर पहुंचे तो उनकी और उनके बेटे की पिटाई की गई।


लेकिन शाम तक पुलिस ने इस मामले में कोई कार्रवाई नहीं की थी। इस संबंध में एसओ विनय पाठक का कहना था कि तहरीर मिली है। जांच की जा रही है। किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें