फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोतवाली के नजदीक दुकान में पांचवी बार चोरी

Thu, 25 Feb 2016 11:37 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
हाथरस। सदर कोतवाली से महज कुछ कदमों की दूरी पर मौजूद इलेक्ट्रॉनिक्स की एक दुकान को चोरों ने पांचवीं बार निशाना बनाया। इस बार भी दुकान की छत काटकर चोर लाखों का सामान ले गए। चोरों ने नोट गिनने वाली मशीन भी नहीं छोड़ी। दुकानदार ने चोरी पर आक्रोश प्रकट किया है। उन्होंने अपनी शिकायत में कोतवाली पुलिस पर चोरी के मामलों को गंभीरता से नहीं लेने का आरोप लगाया है। दुकानदार ने कहा है कि पिछली बार हुई चोरी की शिकायत को दर्ज हीं नहीं किया गया। पहले हुई चार चोरियों के मामले में पुलिस ने कभी किसी की गिरफ्तारी नहीं की। सदर कोतवाली परिसर की बाउंड्री से महज 10 मीटर की दूरी पर चिंताहरण मंदिर के बराबर मधुगढ़ी निवासी मुकेश कुमार गुप्ता की न्यू गुप्ता इलेक्ट्रॉनिक्स के नाम से दुकान है। सदर कोतवाली पुलिस को दी अपनी शिकायत में गुप्ता ने बताया है बुधवार रात को चोरों ने दुकान की छत काटकर कई माइक्रोवेव्स, वेक्यूम क्लीनर, कई होमथियेटर, मिक्सर ग्रांइडर, एसी के स्टेब्लाइजर और नोट गिनने की मशीन चोरी कर ली। गुप्ता ने अपनी तहरीर में कहा है कि पहले भी उनकी दुकान में छत काटकर चार बार चोरी हो चुकी है। इसमें से तीन वारदातों को पुलिस ने दर्ज किया जबकि पिछली बार हुई चोरी को तहरीर मिलने पर भी दर्ज नहीं किया गया। मुकदमा दर्ज करने के बाद भी पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की और किसी चोर को गिरफ्तार नहीं किया जा सका। गुप्ता ने इस बार हुई चोरी की शिकायत दर्ज करने और इसका खुलासा करने की मांग पुलिस अधिकारियों से की है। इंस्पेक्टर मनोज शर्मा का कहना है कि पहले हुई चोरी की वारदात उनके समय की नहीं हैं। चोरी का मुकदमा दर्ज कर गहराई से विवेचना की जाएगी। चोरों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार करने की पूरी कोशिश की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें