फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक खड़ी करने के विवाद में पेट में कैंची घोंपा

Fri, 03 Jun 2016 11:35 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
घायल विवेक - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जटहां बाजार। थानाक्षेत्र के पड़री चौराहे पर बाइक खड़ी करने की बात को लेकर शुक्रवार को दो दुकानदारों में विवाद हो गया। विवाद में एक दुकानदार ने दूसरे के पेट में कैंची घोंप दिया। मौके पर मौजूद लोगों ने घायल को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने गंभीर हालत में गोरखपुर रेफर कर दिया। सूचना पाकर पहुंचे हियुवा नेताओं ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए प्रदर्शन किया और पडरौना-जटहां मार्ग पर जाम लगा कर आरोपी दुकानदार को गिरफ्तार करने की मांग करने लगे।
विज्ञापन



जटहां बाजार थानाक्षेत्र के पड़री पिपरपाती चौराहे पर इसी गांव के जुड़वनियां टोला निवासी रामबली गौंड़ की दुकान है। वहीं बगल में सोनवल निवासी खुशबुद्दीन की भी दुकान है। शुक्रवार को करीब 11 बजे बाइक खड़ी करने की बात को लेकर दोनों दुकानदारों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि इसी बीच खुशबुद्दीन ने विवेक के पेट में कैंची घोंप दिया। आस-पास के दुकानदारों ने विवेक को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां से इलाज के बाद डॉक्टर ने विवेक को गोरखपुर रेफर कर दिया।

इस विवाद के कारण करीब आधे घंटे तक पड़री चौराहे पर अफरा-तफरी मची रही। तमाम दुकानदारों ने अपनी-अपनी दुकानें बंद कर दी। सूचना पाकर हियुवा नेता राजन जायसवाल की अगुवाई में बड़ी संख्या में लोग मौके पर पहुंच गए। नाराज लोगों ने बाजार में ही पड़रौना-जटहां मार्ग को जाम कर दिया।
विज्ञापन


हियुवा नेता राजन जायसवाल ने आरोप लगाया कि बगल में करीब 100 मीटर की दूरी पर बैंक ड्यूटी में पुलिस तैनात थी लेकिन वह मौके पर नहीं पहुंची। हियुवा नेता ने मांग की कि आरोपी गिरफ्तार नहीं हुआ बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।

करीब आधे घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा बुझाकर मामले को शांत कराया। तब जाकर सड़क जाम समाप्त हो सका। पुलिस ने आरोपी के पिता को हिरासत में ले लिया है और घायल के पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया है।

इस संबंध में जटहां बाजार के एसओ राणा राजेश सिंह का कहना है कि मामले की जानकारी है। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी को शीघ्र ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।इस दौरान हियुवा के ब्लॉक अध्यक्ष कैलाश कुशवाहा, नरेंद्र मिश्र, दूधनाथ वर्मा, जोगिन्दर चौहान और धीरेन्द्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें