फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुशीनगर में संदिग्ध के कॉलेज पहुंची एटीएस

Mon, 01 Feb 2016 11:34 PM IST
अमर उजाला/कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
कसया (कुशीनगर)। सबया के रहने वाले संदिग्ध का ताल्लुक आतंकी संगठन से होने की पुष्टि के बाद एटीएस और एसटीएफ की चार सदस्यों की टीम सोमवार को कुशीनगर पहुंची।
विज्ञापन


टीम ने बुद्ध इंटर कॉलेज से उसके संबंध में जानकारी जुटाई। टीम संदिग्ध से जुड़े लोगों का सुराग जुटाने के लिए अभी जिले में ही है।


सोमवार को दोपहर बाद एटीएस महाराष्ट्र और एसटीएफ गोरखपुर की संयुक्त टीम ने कुशीनगर स्थित बुद्ध इंटर कॉलेज में पहुंचकर संदिग्ध से जुडे़ शैक्षणिक दस्तावेजों को देखा और जरूरी कागजातों की फोटोकॉपी ली।

इसमें संदिग्ध के स्थानांतरण प्रमाण पत्र, हाईस्कूल का अंकपत्र और रजिस्ट्रेशन फॉर्म शामिल हैं। इस दौरान टीम ने उसके हाईस्कूल से पूर्व की शैक्षणिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी ली।
विज्ञापन



उन्होंने कॉलेज में मौजूद लोगों से बातचीत कर कुछ और सूचनाएं जुटाने की कोशिश की। टीम अभी जनपद में ही रुकी हुई है। जिससे अनुमान लगाया जा रहा है कि कुछ अन्य स्थानों पर भी टीम छानबीन करेगी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें