फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रेम प्रसंग में हुई अजय की हत्या

Wed, 04 Nov 2015 12:15 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला कुशीनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस ने नगर के अजय हत्याकांड का खुलासा कर दिया। पुलिस के अनुसार प्रेम प्रसंग के चलते अजय की हत्या की गई थी। जांच में यह बात सामने आने के बाद आरोपी गोपी को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन


एसपी कार्यालय में मंगलवार को एएसपी लाल साहब यादव प्रेस कांफ्रेंस के माध्यम से इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि अजय की प्रेम प्रसंग के चलते हुई थी। नगर के वाल्मीकि नगर मोहल्ले के रहने वाले गोपी की एक युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। बाद में उस युवती से अजय की भी जान-पहचान हो गई।

 इससे नाराज होकर गोपी ने अजय को घूमने के बहाने बुलाया और ईंट से उसका सिर कुचलकर हत्या कर दी। अजय का शव सिटी कांवेंट स्कूल के बगल में खाली प्लॉट में पाया गया था।
विज्ञापन


 इस मामले में मन्ना की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। आरोपी गोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गोपी की निशानदेही पर एसआई शिवमनोहर यादव, नीरज कुमार शाही और कांस्टेबल वरुण कुमार ने खून से सनी ईंट भी बरामद कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें