फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसूता की मौत के बाद हंगामा

Sat, 05 Mar 2016 04:17 PM IST
कुश्ाीनगर
विज्ञापन
सेवरही में प्रसूता की मौत के बाद सीएचसी में धरना पर बैठे परिवार और गांव के लोग। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेवरही। शुक्रवार की सुबह सेवरही सीएचसी में प्रसव के लिए आई एक महिला की मौत हो गई। महिला के परिवारवालों ने स्टॉफ नर्स पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए शव रखकर अस्पताल में हंगामा किया।
विज्ञापन


सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव और हंगामा कर रहे लोगों को थाने लेकर चली गई। हंगामा कर रहे लोगों के पोस्टमार्टम कराने से इंकार करने पर पुलिस ने शव उन्हें सौंप दिया।

स्वास्थ्य विभाग ने आरोपी स्टॉफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई करने की बात कही। पकड़िहार पूरबपट्टी गांव के निवासी रामानंद गुप्ता की 28 वर्षीया बेटी सुमन को प्रसव पीड़ा होने पर बृहस्पतिवार की रात में परिवार के लोग सेवरही सीएचसी पर लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


सुमन को भर्ती करा दिया गया। महिला के परिवारवालों का आरोप था कि प्रसव के समय स्टॉफ  नर्स ने किसी गलत जगह पर ब्लेड लगा दिया, जिससे महिला को रक्तस्राव होने लगा। सुमन ने एक बच्ची को जन्म दिया। उसकी हालत बिगड़ते देख स्वास्थ्यकर्मियों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

गोरखपुर ले जाते समय सुमन की रास्ते में मौत हो गई। नवजात की हालत ठीक बताई जा रही है। शुक्रवार की सुबह सुमन के परिवारवाले शव लेकर सीएचसी पर पहुंचे और वहां शव रखकर हंगामा करने लगे। उनका कहना था कि स्टॉफ नर्स की लापरवाही से प्रसूता की मौत हुई है। इसलिए उसके खिलाफ केस दर्ज कर तत्काल निलंबित किया जाए।

सुमन की शादी बिहार के गोपालगंज जिले के थावे में संतोष गुप्ता के साथ हुई थी, जो कुछ महीनों से सऊदी अरब में है। सुमन मायके में ही रहती थी। गांव के जावेद आलम और रमेश कुशवाहा ने इलाज के नाम पर अस्पताल में रुपये वसूले जाने का आरोप लगाया।

इस संबंध में सेवरही के एसओ संजय कुमार राय का कहना था कि सुमन के शव का पोस्टमार्टम कराने से उसके घरवाले इंकार कर रहे थे। इसलिए शव उनकी सुपुर्दगी में दे दिया गया है।

वहीं सेवरही के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. मुकीम अहमद का कहना था कि आरोपी स्टॉफ  नर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। मरीजों से अवैध वसूली के शिकायत के बारे में सीएमओ को अवगत कराया गया है। जल्द ही स्टॉफ नर्स के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें