फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत

Tue, 27 Sep 2016 11:54 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
हादसा - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
कसया। मंगलवार की सुबह करीब 10 बजे बुद्ध पीजी कॉलेज के सामने एक ट्रक की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौत हो गई। अनियंत्रित ट्रक बाइक को टक्कर मारने के बाद फोरलेन के डिवाइडर पर चढ़ गया। हादसे के बाद चालक ट्रक छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने शव का पंचनामा बनवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
विज्ञापन

गोरखपुर के खोखा टोला निवासी 22 वर्षीय नसीम अंसारी उर्फ सोनू पुत्र निसार अहमद ठेके पर फ्लैक्स लगाने का काम करता था। मंगलवार को वह गोरखपुर से बाइक पर फ्लैक्स लेकर कुशीनगर आ रहा था। बुद्ध पीजी कॉलेज गेट के समीप पहुंचा ही था कि पीछे से आ रहे ट्रक ने उसे टक्कर मार दी। इस संबंध में एसओ विनय कुमार पाठक ने बताया कि मृत युवक के घरवालों को सूचना दे दी गई है। ट्रक पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें