फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार रुपये के लिए तबारक की हत्या

Sat, 30 Apr 2016 11:41 PM IST
कुशीनगर
विज्ञापन
हत्‍या - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
जटहां बाजार। नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के पटेरा बुजुर्ग गांव में तबारक उर्फ पिंटू नाम के युवक की गला दबाकर हत्या की गई थी। इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है।
विज्ञापन



नेबुआ नौरंगिया थानाक्षेत्र के पटेरा बुजुर्ग गांव का तबारक उर्फ पिंटू बुधवार की सुबह स्कूल जाने के लिए घर से निकला था। गांव के कुछ लोगों ने पिंटू को सैदुल्लाह के साथ गांव में जाते हुए देखा था। लोगों ने सैदुल्लाह को पीटकर बंधक बनाने के बाद बृहस्पतिवार की सुबह पुलिस के हवाले कर दिया था।

पुलिस की तरफ से की गई पूछताछ में पिंटू के हत्या की बात सामने आई। पोस्टमार्टम रिपोर्ट भी पिंटू की गला दबाकर हत्या किए जाने की बात आ रही है।
पुलिस के मुताबिक पिंटू के पास एक हजार रुपये थे, जिसे आरोपी ने छीन लिया और उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। पुलिस के खुलासे को लेकर भी लोग संदेह व्यक्त कर रहे हैं।
विज्ञापन



इस संबंध में एसओ शैलेश सिंह का कहना था कि पिंटू की गला दबाकर हत्या हुई है। क्योंकि उसके पास एक हजार रुपये थे, जिसके लिए आरोपी ने उसकी हत्या कर दी। आरोपी इस समय जेल में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें