फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हादसों में चार की मौत

Sat, 30 Apr 2016 11:40 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला/ देवरिया
विज्ञापन
हादसों में चार की मौत - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
देवरिया जिले के अलग-अलग थानाक्षेत्रों में हुई मार्ग दुर्घटना में चार लोगों की मौत हो गई। इसमें एक महिला और एक अधेड़ के शव की पहचान नहीं हो सकी है। हादसों की सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने सभी आवश्यक कार्रवाई पूरी की। 
विज्ञापन


बघौचघाट थानाक्षेत्र के हरी महुआ गांव के रामध्यान (40) शनिवार को किसी काम से बाइक से देवरिया आ रहे थे। सदर कोतवाली के रघवापुर के पास सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन से बचने के चक्कर में अनियंत्रित हो गए। उनकी बाइक सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई। गंभीर रूप से घायल रामध्यान को जिला अस्पताल पहुंचाया गया।   यहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

तरकुलवा के कोन्हवलिया में शुक्रवार की रात को 30 वर्षीय एक अज्ञात महिला का शव मिला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस के अनुसार किसी चार पहिया वाहन की चपेट में आने से महिला की मौत हुई है। कुशीनगर, कसया के धुरियार गांव का संजय (30) का शव तरकुलवा के मुंडेरा चौराहे पर मिला। इस बारे में तरकुलवा पुलिस का कहना है कि किसी वाहन की चपेट में आने से उसकी मौत हुई है। 
विज्ञापन



गौरीबाजार प्रतिनिधि के अनुसार शुक्रवार की रात भटौली बुजुर्ग चौराहे पर अनुबंधित बस ने साइकिल सवार 50 वर्षीय व्यक्ति को टक्कर मार दी। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक बस छोड़कर फरार हो गया। पुलिस ने आसपास के गांव के लोगों से शव की पहचान कराने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें