फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़कर लौटकर रही छात्रा से छेड़खानी 

Tue, 23 Aug 2016 11:31 PM IST
kushinagar
विज्ञापन
crime - फोटो : demo pic
विज्ञापन
कप्तानगंज। मंगलवार को स्कूल से पढ़कर घर लौट रही छात्रा को बाइक सवार तीन युवकों ने घेर लिया। फिल्मी अंदाज में इन युवकों ने छात्रा के साथ छेड़खानी करते हुए उसका दुपट्टा खींच लिया। रोती हुई छात्रा घर पहुंची और आपबीती सुनाई तो घरवाले अवाक रह गए। शाम को कप्तानगंज थाने पर पहुंचे घरवालों ने तहरीर दी। पुलिस ने तीनों के विरुद्ध छेड़खानी का मुकदमा दर्ज करते हुए उन्हें गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम करीब चार बजे एक छात्रा बोदरवार से पढ़कर अपने घर जा रही थी। छात्रा के अनुसार एक बाइक पर सवार तीन युवक सड़क पर घूम रहे थे। उसे अकेले देखकर तीनों ने उसे घेर लिया और छेड़खानी करने लगे। छात्रा के विरोध करने पर युवकों ने उसका दुपट्टा खींच लिया और लहराते हुए गाना गाने लगे। रोती-बिलखती छात्रा घर पहुंची और मामले से परिवार के लोगों को अवगत कराया। एसओ चौथीराम यादव ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर तीनों आरोपी युवकों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है।  
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें