फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाज के दौरान बच्ची की मौत

Mon, 19 Sep 2016 12:09 AM IST
kushinagar
विज्ञापन
स्‍वास्‍थ्‍य - फोटो : santosh verma
विज्ञापन
पडरौना। जिला अस्पताल के एईएस वार्ड की आईसीयू में रविवार को इलाज के दौरान एक बच्ची की मौत हो गई। बच्ची के घरवालों ने इलाज में लापरवाही और एक महिला कर्मचारी पर रुपये मांगने का आरोप लगाते हुए शोर शराबा किया। बाद में इन लोगों ने सीएमओ को शिकायती पत्र भी सौंपा।
विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के खजुरिया गांव के रहने वाले सत्यनरायन गुप्ता ने रविवार को सुबह करीब आठ बजे अपनी पोती माया को जिला अस्पताल के एईएस वार्ड के आईसीयू में दाखिल कराया। इलाज के दौरान सुबह करीब 10 बजे बच्ची की मौत हो गई। मौत के बाद घरवाले शोर शराबा करने लगे। मृतक बच्ची के दादा सत्यनरायन ने आरोप लगाया कि आईसीयू में तैनात महिला कर्मचारी ने उनसे बच्ची के बढिय़ा इलाज के लिए रुपये मांगे। रुपये नहीं देने पर इलाज में लापरवाही बरती गई, जिससे बच्ची की मौत हो गई। परिवार के लोगों के विरोध के कारण कुछ देर तक जिला अस्पताल में गहमागहमी बनी रही। कुछ देर बाद लोगों के समझाने पर परिवार के लोग महिला कर्मचारी के खिलाफ सीएमओ को शिकायती पत्र देने के बाद शांत हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें