फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजात की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा

Tue, 08 Jan 2019 11:38 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
hangama - फोटो : amarujala
विज्ञापन
गौरीश्रीराम/दुदही। क्षेत्र में संचालित एएनएम सेंटर पर प्रसव के बाद बच्चे की मौत हो गई। उसके बाद परिजन हंगामा शुरु कर दिए। आरोप है कि एएनएम की लापरवाही से बच्चे की मौत हो गई। विशुनपुरा क्षेत्र के बांसगांव चौरिया निवासी अमरेंद्र यादव अपनी 21 वर्षीय पत्नी प्रतिमा देवी को सोमवार को एएनएम सेंटर पर ले गए थे।
विज्ञापन


आरोप है कि एएनएम ने शाम तक प्रसव की बात कह कर रोक लिया और सोमवार की रात रोके रखा। मंगलवार को प्रसव हुआ। आरोप है कि एएनएम की लापरवाही की वजह से बच्चे की हालत बिगड़ गई और कुछ ही देर बाद बच्चे की मौत भी हो गई। उसके बाद परिजनों ने हंगामा खड़ा कर दिया। हंगामा देखकर एएनएम केंद्र पर ताला लगा कर खिसक ली।देर शाम को परिजन घर वापस चले गए। सीएमओ डॉक्टर हरिचरण सिंह ने बताया कि ऐसी शिकायत फिलहाल अभी नहीं मिली है। यदि शिकायत मिलेगी तो आरोपों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें