फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उचक्कों ने महिला से 46 हजार रुपये छीना

विज्ञापन
विज्ञापन
महिला से 46 हजार छीन कर भागा उचक्का
विज्ञापन

रहसू बाजार। तुर्कपट्टी क्षेत्र के जोकवा बाजार ओवर ब्रिज के पास शनिवार की शाम को महिला को गाड़ी से धक्का देकर गिरा दिया और उसके पास से 46 हजार रुपये छीन कर भाग गया। पीड़िता के शोर मचाने पर आसपास के लोग जुट गए।
विज्ञापन

सरैया महंत पट्टी निवासी देइया देवी ने बताया कि उसका बेटा राधेश्याम प्रसाद विदेश रहता है। वह अपनी पुत्री रंजना देवी के साथ शनिवार को फाजिलनगर कस्बा स्थित वेस्टर्न यूनियन से पैसा निकालने गई थीं। 46 हजार रुपये लेकर वह शाम को घर लौट रही थीं। एक घंटे बाद बाइक से एक युवक उसके घर पहुंचा और खुद को बैंक कर्मचारी बताते हुए अधिक रुपये लेकर आने की बात बताई। पुन: बैक चलने का झांसा दिया। बहकावे में आकर बेटी को रुपये के साथ भेज दिया। जोकवा बाजार ओवरब्रिज पर बेटी को गाड़ी से ढकेल कर उचक्का 46 हजार रुपये लेकर भाग गया। घटना के बाद पीड़िता शोर मचाई तो आसपास के राहगीर जुट गए। थानाध्यक्ष उमेश कुमार ने बताया कि फिलहाल घटना संज्ञान में नहीं है। तहरीर मिलने पर जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें