फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान से लाखों की चोरी

विज्ञापन
thief
विज्ञापन

विज्ञापन

तमकुहीराज (कुशीनगर)। बुधवार की रात तमकुहीराज की मोबाइल की एक दुकान का शटर तोड़कर चोरों ने नकदी सहित लाखों रुपये का सामान चुरा लिया। दुकानदार को इसकी जानकारी बृहस्पतिवार की सुबह हुई। उसकी सूचना पर पहुंची पुलिस ने छानबीन किया। सीओ ने मुख्य मार्ग सहित जगह-जगह लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की। पुलिस ने जल्द ही इस चोरी का खुलासा करने का आश्वासन दिया है। इस चोरी के बाद से व्यापारियों में पुलिस प्रशासन के प्रति नाराजगी है।
तरयासुजान थाना क्षेत्र के तमकुहीराज स्थित राजपूत कटरा में विजय गुप्ता की मोबाइल की दुकान है। उनके मुताबिक दुकान में 10 हजार रुपये नकद सहित विभिन्न ब्रांड की 30 महंगी मोबाइल चोरी हुई हैं। चोरी की सूचना मिलते ही मौके पर दुकानदारों की भींड़ लग गई। दुकानदार युवा व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय सिह की अगुवाई में घटना का विरोध करते हुए दुकानें बंद करने की रणनीति बनाने लगे। इसी दौरान सीओ तमकुहीराज आरके तिवारी, एसओ तरयासुजान विनय पाठक, चौकी प्रभारी सुरेंद्र बहादूर सिंह आदि मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने दुकान में लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज के साथ ही मुख्य मार्ग पर जगह जगह लगे सीसी टीवी कैमरे के फुटेज खंगाले। सीओ ने इस चोरी की घटना का जल्द पर्दाफाश करने का भरोसा दिलाते हुए नाराज दुकानदारों का शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के एक प्रतिनिधि मंडल ने सीओ को ज्ञापन सौंपकर चोरी का पर्दाफाश दो दिनों में कराने की मांग की है। पर्दाफाश नहीं होने पर पुलिस के खिलाफ धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें