हाजिर न होने पर आरोपी के घर की हुई कुर्की
कसया। मारपीट के मामले में कोर्ट के बार-बार आदेश के बावजूद हाजिर न होने पर भैंसही निवासी इब्राहिम के खिलाफ पुलिस ने कुर्की की रिपोर्ट न्यायालय को भेज दी है।
एसओ सुशील कुमार शुक्ल ने बताया कि छह दिसंबर 2018 को दीवानी न्यायालय कसया के एसीजेएम चंद्रमोहन चतुर्वेदी ने इब्राहिम के खिलाफ कुर्की की कार्रवाई का आदेश दिया था। कोर्ट ने यह आदेश आरोपी के हाजिर न होने पर पुलिस को दिया था। पुलिस ने अभियुक्त को कोर्ट में हाजिर कराने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। बुधवार को कोर्ट के आदेश के अनुपालन में कुर्की की कार्रवाई कर रिपोर्ट कोर्ट को भेज दी गई है।