फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चार पहिया वाहन पलटने से आधा दर्जन लोग घायल।

विज्ञापन
विज्ञापन
पेड़ से टकरा कर गड्ढे में पलटी कार, दंपती समेत छह घायल
विज्ञापन

रहसू बाजार। तुर्कपट्टी क्षेत्र के अमवा तिवारी गांव के पास हाईवे पर शुक्रवार को पेड़ से टकरा कर कार के गड्ढे में पलट जाने से दंपती समेत छह लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को निकट के अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद तीन घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

बिहार के समस्तीपुर निवासी 32 वर्षीय रेयाज अपनी 30 वर्षीय पत्नी रजिया, बच्चे अयान (5), लीजा (8 माह), साला इरफान और चालक संजय मिश्र के साथ लखनऊ से गांव जा रहे थे। मधुरिया पुलिस चौकी के अमवा तिवारी गांव के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर गड्ढे में पलट गई। ग्रामीणों ने शीशा तोड़ घायलों को बाहर निकाला। सूचना पर चौकी प्रभारी रमेशपुरी फोर्स के साथ पहुंच गए और घायलों को फाजिलनगर सीएचसी में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें