फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामकोला थाना क्षेत्र के भठहीं खुर्द गांव में हुई मारपीट

विज्ञापन
विज्ञापन
रामकोला (कुशीनगर)। भठही खुर्द गांव में एक रास्ते के विवाद को लेकर सोमवार को दो पक्षों में मारपीट हो गई। ईंट पत्थर भी चले। इसमें छह लोग घायल हो गए। घायलों में एक साल की बच्ची भी शामिल है। विवाद की सूचना पर पुलिस व राजस्व टीम गांव पहुंची और मामला शांत कराने के साथ ही रास्ते पर खड़ंजा कार्य पूरा कराया।
विज्ञापन

भठही खुर्द गांव के कठबरवा की दलित बस्ती में रास्ते की जमीन को लेकर विवाद था। जमीन पर एक व्यक्ति का कब्जा है। कब्जाधारी का कहना है कि उसे पट्टा मिला था, जिस पर उसने घर बनाया है और कुछ सहन के लिए खाली रखा है। कुछ दिन पहले ग्राम प्रधान जनार्दन यादव ने इस रास्ते पर खड़ंजा कराने का प्रयास किया लेकिन विवाद के चलते कार्य नहीं हुआ। गांव के लोग एसडीएम से मिले तो उन्होंने लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को इसकी पैमाइश कर निस्तारण का आदेश दिया। सोमवार को एसडीएम कप्तानगंज त्रिभुवन ने दोनों पक्षों को थाने पर बुलाया और राजस्व कर्मियों की रिपोर्ट के आधार पर रास्ते की जमीन को खाली करने को कहा। इसके बाद सभी लोग गांव लौटे और रास्ते पर खड़ंजा शुरू हो गया। परंतु एक पक्ष की तरफ से अचानक ईंट-पत्थर चलाया जाने लगा। दूसरे पक्ष के लोगों ने भी जवाब में ईंट-पत्थर चलाए। मौके पर अफरा-तफरी मच गई। इस बवाल में एक वर्ष की अर्चना के अलावा कोलाई व आरती तथा दूसरे पक्ष की गीता व रीमा कुमारी चोटिल हो गई। ईंट पत्थर चलने की सूचना पर मौके पर रामकोला पुलिस के अलावा लेखपाल संजू पासवान व योगेंद्र गुप्ता पहुंचे और विवाद शांत कराकर खड़ंजा का कार्य पूर्ण कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें