फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग से आठ झोपड़ियां जलीं

Tue, 28 Jun 2016 11:44 PM IST
Kushinagar
विज्ञापन
जानकीनगर मुहल्ले में सोमवार की आधी रात को लगी आग से आठ झोपड़ियां जल गईं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
जानकीनगर मुहल्ले में सोमवार की आधी रात को लगी आग से आठ झोपड़ियां जल गईं। आग लगने की इस घटना से पूरे मुहल्ले में देर तक अफरा-तफरी मची रही। घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।
विज्ञापन


तमकुहीरोड रेलवे स्टेशन के रैक प्वाइंट के बगल में दलित वर्ग की झोपड़ियां हैं। रात के करीब 12 बजे अचानक एक झोपड़ी में आग लग गई। आग की ऊंची लपटें देख चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची भीड़ ने आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। सूचना मिलते ही अग्निशमन दल की गाड़ी भी मौके पर पहुंची। आग इतनी भीषण थी कि इन घरों में रखा कोई सामान लोग बाहर नहीं  निकाल पाए। 

 अगलगी में कृष्णा, चंद्रमा, बबलू, लोहा, मन्नू, रमेश, प्रेम, पूनम सहित आठ लोगों की झोपड़ियां और उसमें रखा सारा सामान जलकर नष्ट हो गया। आग को फैलने से रोकने के लिए विनोद, पिंटू व रंजू की झोपड़ियों को उजाड़ना पड़ा। मंगलवार को हल्का लेखपाल सुरेश शर्मा ने मौके का जायजा लिया और अगलगी में हुई क्षति का आकलन कर अपनी रिपोर्ट तहसील प्रशासन को भेजी। बसपा नेता विजय राय ने पीड़ित परिवारों से मिलकर सहयोग का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें