चोरी की बाइक व असलहा के साथ युवक गिरफ्तार
हाटा। कोतवाली के पिपराईच मोड़ पर बुधवार को वाहन चेकिंग के दौरान पुलिस ने एक युवक को चोरी की बाइक व असलहा से साथ गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए युवक को जेल भेज दिया है।
प्रभारी निरीक्षक कमलेश सिंह ने बताया कि बुधवार की सुबह उन्हें सूचना मिली कि एक युवक बाइक व असलहा के साथ पिपराईच मोड़ के समीप घूम रहा है। सूचना मिलने के बाद मोड़ पर पुलिस टीम पहुंच वाहन चेकिंग करने लगी। इसी दौरान एक युवक आता दिखा, जिसे रोककर पुलिस कर्मियों ने जांच की, तो युवक के पास से चोरी की बाइक व असलहा की बरामदगी हुई। पूछताछ के दौरान युवक की पहचान अविनाश उर्फ अश्वनी राव निवासी पैकौली बाबू कोतवाली हाटा के रूप में हुई। कोतवाल ने आरोपी युवक के खिलाफ कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में महेंद्र चतुर्वेदी, निरंजन राय, एसआई रविंद्र यादव, रामगोपाल यादव, अजीत कुमार वर्मा शामिल रहे।