फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन विवाद में चले ईंट-पत्थर

Sat, 27 Oct 2018 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
जवार भैंसहा ग्राम सभा में स्कूल पर मौजूद पुलिस बल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
पटहेरवा। क्षेत्र के जवार भैंसहा गांव में शनिवार को जमीन विवाद में स्कूल प्रबंधतंत्र और गांव के कुछ लोग आमने-सामने हो गए। इस दौरान जमकर ईंट-पत्थर भी चले। कुछ लोगों को हल्की चोटें भी आईं। घटना से अफरातफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को संभाला। घटना से गांव में तनाव है।

विज्ञापन

गांव में बंधुई बालिका जूनियर हाई स्कूल है। विद्यालय के एक तरफ की जमीन को ग्राम समाज का बता कर कुछ लोग खरपतवार रखते हैं। जबकि स्कूल प्रबंधन उसको अपना बताता है। शनिवार को उसी जमीन पर खर पतवार रखने को लेकर गांव की कुछ महिलाओं और स्कूल के शिक्षकों में कहा सुनी हो गई। विवाद इस कदर बढ़ गया कि दोनों पक्ष आमने-सामने होकर ईंट पत्थर चलाने लगे।

शिक्षिका सुभावती देवी ने यूपी-100 और पटहेरवा एसओ को फोन कर मामले की सूचना दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के लोगों को समझा बुझा कर मामल शांत कराया। एसओ संजय मिश्रा ने बताया कि गांव के लोगों व स्कूल प्रबंधन में जमीन का विवाद था। फिलहाल स्थिति सामान्य हो गई है। तहरीर मिलने पर जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वैसे शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए दोनों पक्षों को हिदायत दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें