फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टहलने निकला युवक, मिली लाश

Wed, 08 Nov 2017 05:34 PM IST
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
विज्ञापन
ब‌िलख्‍ाते परीजन। - फोटो : कुश्‍ाीनगर ब्यूरो
विज्ञापन
पडरौना। बुधवार को तड़के नगर के उदित नारायण पीजी कॉलेज गेट के ठीक सामने सड़क पर युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। टहलने निकले लोगों ने शव देखकर कोतवाली पुलिस कोथ सूचना दी। शव गुदरी बाजार मुहल्ले के एक युवक का था। युवक पर एक दुकान पर कार्य करता था। अक्सर रेलवे स्टेशन पर भी दिखाई देता था। पुलिस के अनुसार युवक की मौत किसी वाहन की चपेट में आने की वजह से हुई है।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह नगर के कुछ लोग रेलवे स्टेशन रोड पर टहलने के लिए निकले थे। यूएनपीजी कॉलेज के मेन गेट के सामने सड़क पर पसरा खून और बगल में युवक का शव देख कर शोर मचाया। स्टेशन रोड पर युवक का शव मिलने की जानकारी होने पर वहां तमाशाबीन लोगों की भीड़ जुट गई। इसकी सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई तो सीओ नितेश प्रताप सिंह और कोतवाल डॉक्टर विनय प्रकाश राय मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। शव की शिनाख्त नगर के गुदरी बाजार निवासी 34 वर्षीय मनोज कुमार खरवार पुत्र बुधई खरवार के रूप में हुई। घटना की जानकारी होते ही परिवार के लोग भी पहुंच गए।

मृतक के भाई सुनील कुमार खरवार ने पुलिस को तहरीर देकर बताया है कि उसके भाई मनोज कुमार खरवार सुबह 4:30 बजे घर से टहलने के लिए निकले थे। प्रशासन की ओर से सूचना दी गई कि उनके भाई की शव रेलवे स्टेशन रोड पर मिला है।
विज्ञापन


इस संबंध में कोतवाल डॉक्टर विनय प्रकाश राय ने बताया कि मनोज की मौत दुर्घटना के चलते हुई है। पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर ने भी इसकी पुष्टि कर दी है।
विज्ञापन

-----

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें