फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुआल जलाते वक्त फैली आग

विज्ञापन
आग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कठकुईंया (कुशीनगर)। कुबेर स्थान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा सिकटा में बुधवार को एक खेत में पुआल जलाते वक्त फैली आग के चलते तीन लोगों की करीब ढाई बीघा गन्ने की खड़ी फसल जलकर नष्ट हो गई। गांव के लोगों ने बड़ी मेहनत से आग बुझाई।
विज्ञापन


बुधवार को इस गांव का एक व्यक्ति अपने खेत में धान का पुआल जला रहा था। पुआल से फैली आग बगल के सतीश तिवारी के गन्ने के खेत तक पहुंच गई। लोग जब तक आग बुझा पाते लपटों ने सतीश का दो बीघा तथा बगल के मंगरू प्रसाद व इस्माइल अंसारी का आठ-आठ कट्ठा फसल को भी चपेट में लिया। ऊंची उठती लपटों पर काबू पाने के लिए लोगों को काफी प्रयास करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें