फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैंकर में पीछे से भिड़ा ट्रक, तीन घायल

Wed, 08 May 2019 11:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
पकड़ा गया ट्रक - फोटो : ANI
विज्ञापन
कसया। थाना क्षेत्र के बरवा जंगल गांव के पास एनएच पर ट्रक ने एक टैंकर में पीछे से टक्कर मार दी। इस हादसे में तीन युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची यूपी-100 पुलिस ने घायलों को सीएचसी भेजवाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत चिंताजनक देख डॉक्टर ने तीनों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन


बताया जा रहा है कि बुधवार की सुबह करीब सात बजे गोरखपुर की ओर से सामान लेकर बिहार जा रहा ट्रक बरवा जंगल के निकट टैंकर से भिड़ गया। टैंकर भी फाजिलनगर की ओर जा रहा था। हादसे में ट्रक में सवार मुजफ्फरनगर निवासी सुधीर (30), राजीव (35) व राम सिंह (40) घायल हो गए। टक्कर होते ही टैंकर लेकर चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि हादसे की जानकारी है। लेकिन अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें