फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

-हाटा कोतवाली के गौनर गांव का मामला

विज्ञापन
विज्ञापन
संदिग्ध हाल में दंपती झुलसे, पत्नी की मौत
विज्ञापन

पति मेडिकल कॉलेज रेफर, हालत चिंताजनक
अमर उजाला ब्यूरो
हाटा। रविवार की देर शाम को हाटा कोतवाली क्षेत्र के गौनर गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में पति-पत्नी गंभीर रूप से झुलस गए। इस घटना में पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति को गंभीर हालत में हाटा से डॉक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। पति की हालत भी चिंताजनक बनी हुई है।
विज्ञापन

गौनर गांव के रहने वाले भीम शंकर पांडेय और उनकी पत्नी ज्योति रविवार को घर पर मौजूद थे। देर शाम को अचानक भीम शंकर आग की लपेटों से घिरे हुए घर से बाहर भागते हुए आए और कुछ दूर पर स्थित नहर के पानी में छलांग लगा दी। लोगों को जानकारी हुई तो लोग दौड़ कर मौके पर पहुंचे। घर के अंदर पहुंचे तो देखा कि उनकी पत्नी ज्योति भी झुलसी हुई पड़ी थी। लोगों ने पास पहुुंचकर देखा उसकी मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है उस समय परिवार के अन्य लोग गांव में ही स्थित दूसरे घर पर गए हुए थे। इधर लोगों ने गंभीर रूप से झुलस चुके भीम शंकर को हाटा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां उनकी गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया। दोनों की शादी अभी छह माह पहले ही हुई थी। इधर घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची गांव में पहुंचकर घटना की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में कोतवाल कमलेश सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। मौके पर पुलिस टीम भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें