फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्षतिग्रस्त मकान का छज्जा व रेलिंग की मरम्मत कराने पर माने अधिवक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
दीवानी अधिवक्ताओं की हड़ताल वापस
विज्ञापन

फोटो है।
अमर उजाला ब्यूरो
कसया। अधिवक्ता के घर हुई तोड़फोड़ के मामले को गुरुवार को थाने में एसडीएम प्रमोद कुमार तिवारी की अगुवाई में अधिवक्ताओं की बैठक हुई। मकान के टूटे छज्जे व रेलिंग की मरम्मत और आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के बाद मामला सुलझ गया और अधिवक्ताओं ने हड़ताल वापस ले ली।
विज्ञापन

कुछ दिन पूर्व अधिवक्ता विनोद जायसवाल के घर कुछ अराजकतत्वों ने तोड़फोड़ की थी। मामले में प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई न होने से नाराज दीवानी न्यायालय के अधिवक्ता छह अक्टूबर से न्यायिक कार्य से विरत थे। अधिवक्ताओं की ओर से लगातार प्रशासन और पुलिस पर कार्रवाई न करने बात कही जा रही थी। नाराज अधिवक्ता जल्द निस्तारण न होनेे पर आंदोलन की चेतावनी भी दे रहे थे। प्रशासन ने गंभीरता से लेते हुए थाने में अधिवक्ताओं के साथ बैठक की। इसमें टूटे छज्जे व रेलिंग को ठीक कराने जाने के साथ आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई के बाद मामला सुलझ गया। इस मौके पर एसओ शैलेश कुमार सिंह, रविंद्र मणि, अशोक राय, अमित राय, राकेश सिंह, आनंद राय, राजेंद्र लाल श्रीवास्तव, शिवाजी कुशवाहा, ज्ञानप्रकाश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें