फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर ट्राली ने बैलगाड़ी को मारी टक्कर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे के बाद लोगों ने किया हंगामा
विज्ञापन

जटहां बाजार। बुधवार की रात पड़रही गांव के सामने बालू लदी ट्रैक्टर ट्राली की चपेट से बैलगाड़ी पलट गई। तीन लोग मामूली रूप से घायल हुए। घटना से नाराज लोगों ने बीडीसी सदस्य की अगुवाई में जमकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया।
विज्ञापन

बिहार से बालू लेकर तेज गति से जा रही ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से पड़रही गांव के सामने बैलगाड़ी पलट गई। बैलगाड़ी पर बैठे 18 वर्षीया शीला और राजकुमार समेत तीन लोगों को हल्की चोटें आईं। जानकारी होने पर बीडीसी सदस्य आदित्य सबलू दुबे की अगुवाई में लोगों ने हंगामा किया। उनका कहना था कि बालू लेकर जाने वाले वाहनों के लिए समय निर्धारित किया जाए। सूचना पर पुलिस पहुंची और लोगों को शांत कराया। एसआई नंदलाल यादव ने बताया कि दोनों पक्षों ने समझौता कर लिया है, लोगों को समझाकर शांत करा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें