फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक घंटा विलंब से पहुंची लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस ट्रेन

विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन

विज्ञापन
तमकुहीरोड (कुशीनगर)। लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस में सवार होने के लिए यात्रियों को मंगलवार के दिन प्लेटफार्म पर दौड़ लगानी पड़ी। इसमें सबसे अधिक महिलाओं को दिक्कतें हुईं, क्योंकि एक घंटा विलंब से पहुंची यह ट्रेन प्लेटफार्म से दूर जाकर खड़ी हुई।
विज्ञापन

लखनऊ-छपरा एक्सप्रेस मंगलवार को सुबह एक घंटा विलंब से साढ़े छह बजे तमकुहीरोड स्टेशन पर पहुंची। इस ट्रेन से काफी लोग बिहार की यात्रा करते हैं, इसीलिए सैकड़ों यात्री इस ट्रेन की प्रतीक्षा में प्लेटफार्म पर इधर उधर खड़े थे। यात्री इस ट्रेन को पूरी रफ्तार में प्लेटफार्म पर आते देखकर हक्के बक्के रह गए। ऐसा लग रहा था कि ट्रेन तमकुहीरोड में रुकेगी ही नहीं, लेकिन आधा से अधिक प्लेटफार्म में जाकर ट्रेन खड़ी हुई तो महिला और पुरुष यात्री अपने सामानों को लेकर ट्रेन की तरफ दौड़ पड़े। रेल यात्री गणेश सोनी, संतोष गुप्ता, रामजी, धनेश, रामप्रवेश आदि का कहना था कि इस तरह की लापरवाही से यात्रियों को विशेषकर महिला यात्रियों को काफी परेशानी हुई।
विज्ञापन

़ ।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें