फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंभीर रूप से घायल दंपति सहित तीन जिला अस्पताल रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
अनियंत्रित टेंपो पलटा, पांच यात्री घायल
विज्ञापन

- तीन लोग गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर
अमर उजाला ब्यूरो
पटहेरवा। थाना क्षेत्र के डुम्मरभार गांव के सामने एनएच पर सवारियों से भरा एक टेंपो अनियंत्रित होकर गन्ने के खेत में पलट गया। इससे टेंपो में सवार पांच लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एनएचएआई के एंबुलेंस से फाजिलनगर सीएचसी पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने दंपती सहित तीन लोगों की जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुजहना हेतिमपुर से कुछ लोग टेंपो में सवार होकर बिहार के सासामुसा क्षेत्र के शामपुर गांव में एक व्यक्ति का फॉलिस का इलाज कराने जा रहे थे। उनका टेंपो फाजिलनगर से आगे डुम्मरभार गांव के सामने पहुंचा कि अचानक आगे से आए एक बाइक को बचाने के चक्कर में चालक ने टेंपो तेजी से मोड़ दिया जिससे टेंपो अनियंत्रित होकर एनएच के किनारे पलट गया। इससे टेंपो सवार लोगों में चीख-पुकार मच गई। आसपास के लोगों ने टेंपो में फंसे लोगों को किसी तरह बाहर निकाला। घायल मथुरा प्रसाद (58) निवासी मुजहना थाना हाटा कोतवाली, रामवृक्ष प्रसाद (55) निवासी कुंआटोला हेतिमपुर, रविंद्र कुमार (40) निवासी मुजहना हाटा कोतवाली, मंगुरी देवी पत्नी मथुरा प्रसाद (55) निवासी मुजहना, हाटा कोतवाली और नंदकिशोर निषाद (40) निवासी हेतिमपुर कुंआटोला को एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फाजिलनगर पहुंचाया गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने मथुरा तथा उनकी पत्नी मंगुरी देवी व रामवृक्ष की गंभीर स्थिति देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें