शिवालयों में जलाभिषेक किया
झिंझाना। महाशिवरात्रि के पर्व पर भक्तों ने शिव मंदिरों में जलाभिषेक कर मन्नतें मांगी।
सोमवार को कस्बा और क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम से मनाया गया। कस्बे के पंचमुखी मंदिर, रामश्याम मंदिर, ताड़वाला स्थित शिव मंदिर में भक्तों ने शिवालयों में पहुंचकर भगवान आशुतोष को जलाभिषेक किया। इस दौरान श्रद्धालुओं ने विशेष पूजा अर्चना कर प्रसाद चढ़ाया और मन्नते मांगी। वंदना शर्मा, ममता मित्तल, कविता, कमलेश, संतोष, प्रियंका, अरुणा, बबली, काजल, पूजा, बबीता, शालू, इशिका आदि ने शिवालयों में पहुंचकर पूजा अर्चना की और जलाभिषेक किया।