फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गन्ने के खेत में नील गाय काटते दो लोगों को पकड़ा

Thu, 21 Feb 2019 10:54 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
नील गाय की हत्या के बाद पहुंची खड्डा पुलिस । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
खड्डा। मिश्रौली गांव के बांध के समीप गन्ने खेत में नीलगाय काट रहे दो लोगों को ग्रामीणों ने घेर कर पकड़ लिया। जबकि कुछ लोग भागने में सफल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने गई। पशु डॉक्टर ने भी जांच-पड़ताल की।
विज्ञापन


बाद में पुलिस ने बरामद मांस को गड्ढा खुदवा कर पटवा दिया। एसओ अनुज कुमार सिंह के मुताबिक, सूचना मिली कि गुरुवार की सुबह शिकार के नाम पर मिश्रौली गांव के बंधे के समीप गन्ने के खेत में कुछ लोग नीलगाय काट रहे है। ग्रामीणों ने उन लोगों को घेर लिया और सूचना पुलिस को दे दी। वह अपने सहयोगी एसआई जीतबहादुर यादव, नंदा प्रसाद आदि के साथ मौके पर पहुंच गए।

मौका देख अन्य आरोपी फरार तो हो गए, जबकि अमजद पुत्र इस्लाम व रईश पुत्र हदीश निवासी बैराटोला (हनुमानगंज) को मांस के साथ पकड़ लिया गया। पुलिस ने मांस को गड्ढा खुदवाकर पटवा दिया। पुलिस ने पकड़े गए दोनों आरोपियों के विरुद्ध वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें