फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Fri, 01 Feb 2019 11:37 PM IST
राकेश पांडेय अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
मौत पर विलाप करते परिजन । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के मठिया खुर्द गांव में बृहस्पतिवार की देर रात एक वृद्ध की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वृद्ध के परिवारवाले घर छोड़कर गायब हैं।
विज्ञापन


इस गांव के रधई शर्मा (65) की बृहस्पतिवार की देर शाम अपने परिवार के लोगों से कुछ कहासुनी हुई थी। आधी रात को रधई की तबियत अचानक बिगड़ने लगी तो अगल बगल के लोग निजी वाहन से अस्पताल ले जा रहे थे कि रास्ते में उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि रधई शर्मा ने अपनी पुश्तैनी जमीन कुछ माह पहले बेच दी थी। इसे लेकर उनके परिवार में कलह चल रहा था।

कसया थाने के एसओ सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि मामला संज्ञान में है। मौके पर पुलिस गई थी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभी तहरीर नहीं मिली है। रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें