विद्यालय प्रशासन के खिलाफ बीएसए से की शिकायत
कोटवा बाजार। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के कोटवाकला गांव के पसिया टोला की पांचवीं कक्षा की छात्रा के लापता होने के मामले में उसकी मां ने बीएसए को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने विद्यालय के प्रधानाध्यापक पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है।
गीता देवी पत्नी सुरेश ने बताया कि शनिवार को उसकी पुत्री नौ बजे विद्यालय गई थी। वहां से एक महिला उसे बहला फुसलाकर अपने साथ ले गई। शाम को छुट्टी होने पर उसकी छोटी बेटी घर आई तो उसने घटना की जानकारी दी। गीता भागती हुई विद्यालय गईं, लेकिन गेट बंद था। उन्होंने बताया कि प्रधानाध्यापक व अन्य जिम्मेदारों ने इस बारे में अनभिज्ञता जताई। बीईओ शिवकुमार मौर्य ने बताया कि घटना की जांच कराकर कार्रवाई की जाएगी।