फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
बोलेरो से कच्ची शराब बरामद
विज्ञापन

कसया। थाना क्षेत्र के भैसहा गांव के समीप हाईवे पर शुक्रवार को पुलिस ने एक बोलेरो से कच्ची शराब बरामद किया है। एनएच पर ही गाड़ी छोड़ चालक भाग निकला। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
कुशीनगर चौकी इंचार्ज मुकेश कुमार मिश्रा ने बताया कि शुक्रवार की शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि एनएच पर एक बोलेरो कच्ची शराब लेकर बिहार जा रहा है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम लगाकर वाहन चेकिंग शुरू की गई है। इस दौरान भैंसहा गांव के समीप पुलिस को देख बोलेरो रुक गई और चालक गाड़ी छोड़कर फरार हो गया। संदेह होने पर बोलेरो की तलाशी ली गई, तो उसमें से दो बोरी में रखा गया 170 लीटर कच्ची शराब बरामद हुईा। उन्होंने बताया कि इस मामले में अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर बोलेरो को सीज कर दिया है।
विज्ञापन

घायल वृद्ध की इलाज के दौरान मौत
सया। थाना के गांव बेलवा दुर्गा राय के समीप सड़क पार करते समय टेंपो की चपेट से घायल वृद्ध महिला की मेडिकल कॉलेज में शुक्रवार सुबह मौत हो गई। कसया सीएचसी से डॉक्टर ने उनकी हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया था।
विज्ञापन

फरजन अली की पत्नी तेतरा देवी (70) बृहस्पतिवार को सड़क पार कर रही थीं। उसी दौरान कसया से रामकोला की ओर जा रहे टेंपो ने उन्हें चपेट में ले लिया था। आनन-फानन में परिजन उन्हें कसया सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां से उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया। शुक्रवार की सुबह मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें