फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोगों ने पकड़ी अवैध शराब लदी गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
कुशीनगर। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गांव माघी भगवानपुर में रविवार की रात एक माल वाहन पर लदे अवैध शराब को गांव के लोगों ने पकड़ लिया। वाहन में सवार दो लोग भाग निकले, लेकिन एक व्यक्ति को पकड़कर पीटने के बाद लोगों ने वाहन समेत उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीन नामजद व कई अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

रविवार की देर रात हनुमानगंज थाना क्षेत्र के गांव माघी भगवानपुर में देशी शराब लदा एक मालवाहन पहुंचा। कई दिन से शराब तस्करों की तलाश में लगे लोगों ने इस वाहन को घेर लिया। बताया जा रहा है कि इस वाहन से दिन में आरओ वॉटर की बोतलों की ढुलाई होती थी और रात में शराब की तस्करी होती थी। गाड़ी में पकड़े गए एक व्यक्ति की पिटाई करते हुए लोगों ने हनुमानगंज पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गाड़ी पर लदे तीन बोर में भरे देशी शराब के साथ पकड़े गए व्यक्ति को भी हिरासत में ले लिया। शराब लदी इस गाड़ी के अलावा वहां एक लक्जरी गाड़ी भी खड़ी थी, जिसे हनुमानगंज थाने भेजा गया। गांव में चर्चा है कि एक सरकारी दुकान के अनुज्ञापी की तरफ से यहां बड़े पैमाने पर अवैध शराब का कारोबार किया जाता है। हनुमानगंज के प्रभारी एसओ महेंद्र चौधरी ने बताया कि इस मामले में विजय अग्रवाल उर्फ मिट्ठू, कौशल अग्रवाल उर्फ गोलू तथा बबलू यादव व कुछ अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। कौशल को गिरफ्तार किया गया है। सरकारी दुकान के आड़ में शराब तस्करी की रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी। शराब तस्करी के इस रैकेट की छानबीन भी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें